देश की खबरें | प्रख्यात हृदय रोग सर्जन डॉक्टर के एम चेरियन का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में करीब 50 साल पहले कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्ट (सीएबीजी) सर्जरी करने वाले प्रख्यात हृदय रोग सर्जन डॉ. के एम. चेरियन का निधन हो गया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

चेन्नई, 26 जनवरी देश में करीब 50 साल पहले कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्ट (सीएबीजी) सर्जरी करने वाले प्रख्यात हृदय रोग सर्जन डॉ. के एम. चेरियन का निधन हो गया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

चेरियन (80) का शनिवार को बेंगलुरु में एक समारोह के दौरान कथित तौर पर बेहोश होकर गिरने के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न वर्गों ने श्रद्धांजलि और संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

‘इंडियन एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल कार्डियोलॉजिस्ट्स’ के शासी मंडल के अध्यक्ष और ‘एसोसिएशन ऑफ एमडी फिजिशियन’ के अध्यक्ष डॉ. राजेश राजन ने ‘एक्स’ पर कहा, “हम अत्यंत दुःख के साथ पद्मश्री डॉ. के.एम. चेरियन के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं.....। उन्होंने 50 वर्ष पहले पहली सीएजीबी सर्जरी की थी।”

विश्व स्वास्थ्य संगठन की पूर्व वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने डॉ. चेरियन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “डॉ. केएम चेरियन के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनका संस्मरण हाल ही में प्रकाशित हुआ है और हमने हाल ही में भारत में नवाचार और स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी विकास के भविष्य के बारे में लंबी बातचीत की थी थी। वह निश्चित रूप से कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, साथ ही उन्होंने अनगिनत लोगों की जान बचाई है!”

देश में पहली बार सीएबीजी सर्जरी करने वाले डॉ. चेरियन को प्रतिष्ठित पद्मश्री समेत अनेक पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है और उन्होंने शहर में फ्रंटियर लाइफलाइन अस्पताल की स्थापना की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान