जरुरी जानकारी | धोखाधड़ी मामले में न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व सीईओ को अग्रिम जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिमनी भोआन को यहां की एक अदालत ने धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात मामले में अग्रिम जमानत दी है।

मुंबई, आठ जुलाई न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिमनी भोआन को यहां की एक अदालत ने धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात मामले में अग्रिम जमानत दी है।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि कथित अपराध में उनकी भूमिका साबित करने के लिए प्रथम दृष्टया कोई सबूत नहीं है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एन जी शुक्ला ने पांच जुलाई को उनकी अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार किया। विस्तृत आदेश मंगलवार को उपलब्ध कराया गया।

आरोपी पहले ही फरवरी से न्यायिक हिरासत में है, और इस मामले की जांच मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कर रही है।

इस मामले में अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया था कि बैंक के सीईओ के रूप में काम करते हुए भोआन ने बैंक के चेयरमैन रंजीत भानु (अब जीवित नहीं) और वाइस चेयरमैन गौरी रंजीत भानु के साथ मिलकर परसेप्ट ग्रुप ऑफ कंपनीज के 79.90 करोड़ रुपये के बकाया ऋण के लिए उससे 61.34 करोड़ रुपये का एकमुश्त निपटान (ओटीएस) प्रस्ताव स्वीकार किया। कथित तौर पर इस समझौते के कारण बैंक को 18.56 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

पुलिस ने आगे आरोप लगाया कि भोआन और मामले में सह-आरोपियों ने ओटीएस प्रस्ताव को स्वीकार करने के बदले में कंपनी से 6.37 करोड़ रुपये लिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\