देश की खबरें | एल्गार परिषद मामला : वरवर राव की जमानत तीन मार्च तक बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने शनिवार को एल्गार परिषद- माओवादी संपर्क मामले के अभियुक्त कवि एवं सामाजिक कार्यकर्ता वरवर राव को चिकित्सा कारणों से मिली जमानत तीन मार्च तक के लिए बढ़ा दी।

मुंबई, 26 फरवरी बंबई उच्च न्यायालय ने शनिवार को एल्गार परिषद- माओवादी संपर्क मामले के अभियुक्त कवि एवं सामाजिक कार्यकर्ता वरवर राव को चिकित्सा कारणों से मिली जमानत तीन मार्च तक के लिए बढ़ा दी।

राव (82) को स्वास्थ्य कारणों से पहली बार गत वर्ष फरवरी में उच्च न्यायालय से छह माह के लिए जमानत मिली थी। उनसे मुंबई नहीं छोड़ने को कहा गया था।

इसके बाद उन्होंने जमानत अवधि बढ़ाने के लिए अर्जी दाखिल की थी और बाद में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर स्थायी जमानत के लिए याचिका दायर की थी। अदालत पिछले साल सितंबर से उन्हें दी गई जमानत की अवधि बढ़ाती रही है।

शनिवार को राव के वकील ने न्यायमूर्ति एस. बी. शुक्रे और न्यायमूर्ति ए. एम. बोरकर की खंडपीठ के समक्ष जमानत अवधि बढ़ाने को लेकर नई याचिका का उल्लेख किया था।

राव ने अपनी अर्जी में कहा है कि चिकित्सा रिपोर्ट के अनुसार, उनमें बिना लक्षण वाला पार्किंसन रोग है और वह तंत्रिका तंत्र संबंधी बीमारियों और गंभीर पेट दर्द की शिकायत से जूझ रहे हैं, जिससे ऐसा लगता है कि उन्हें हर्निया की बीमारी है।

राव ने मुंबई न छोड़ने संबंधी जमानत की शर्त में संशोधन की भी मांग की और कहा कि उन्हें अपने मूल राज्य तेलंगाना लौटने की अनुमति दी जाए।

अदालत ने कहा कि वह एक मार्च को आवेदन पर सुनवाई करेगी और इसके साथ ही उसने राव के आत्मसमर्पण की छूट तीन मार्च तक बढ़ा दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\