देश की खबरें | रायगढ़ जिले में मिला हाथी का शव, 10 दिन में छह हाथियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वन विभाग ने हाथी का शव बरामद किया है। राज्य में पिछले 10 दिन में छह हाथियों की मौत हो चुकी है।

जियो

रायगढ़, 18 जून छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वन विभाग ने हाथी का शव बरामद किया है। राज्य में पिछले 10 दिन में छह हाथियों की मौत हो चुकी है।

रायगढ़ जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में आज सुबह एक हाथी का शव बरामद हुआ है। पिछले तीन दिन में इस क्षेत्र में हाथी का शव मिलने की दूसरी घटना है।

यह भी पढ़े | कोयला खदानों की नीलामी के उद्घाटन संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत कोरोना से लड़ेगा भी और आगे भी बढ़ेगा: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

धरमजयगढ़ क्षेत्र की वन मंडलाधिकारी प्रियंका पांडेय ने बताया कि रायगढ़ से करीब 50 किलोमीटर दूर बेहरामार गांव में एक नर दंतैल हाथी का शव बरामद हुआ है। हाथी का शव एक किसान के घर के पीछे मिला है।

पांडेय ने बताया कि आज सुबह ग्रामीण से सूचना मिलने पर वन अमला घटनास्थल पर पहुंचा तथा हाथी का शव बरामद किया गया।

यह भी पढ़े | दिल्ली: रोहिणी कोर्ट की तीसरी मंजिल पर भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 9 गाड़ियां.

अधिकारी ने बताया कि हाथी की मौत के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद इस संबंध में सही जानकारी मिली सकेगी। मृत हाथी के दांत सुरक्षित है। विभाग मामले की जांच कर रहा है।

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के गिरीशा गांव में मंगलवार को वन विभाग ने एक हाथी का शव बरामद किया था। अधिकारियों के मुताबिक हाथी की मृत्यु करंट लगने के कारण हुई थी। इस मामले में बिजली विभाग के तीन कर्मियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 10 दिन में छह हाथियों की मौत हो गई है।

राज्य के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में नौ और 10 जून को वन विभाग ने दो हाथियों का तथा 11 जून को बलरामपुर जिले में एक हाथी का शव बरामद किया था।

लगातार तीन हाथियों की मौत के बाद राज्य शासन ने बलरामपुर जिले में वन विभाग के तीन कर्मचारियों और एक वन रक्षक को निलंबित कर दिया था। वहीं बलरामपुर के वनमंडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बीते मंगलवार को धमतरी जिले के मोंगरी गांव के दलदल में हाथी के एक बच्चे का शव बरामद किया गया था।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\