जरुरी जानकारी | इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के आईपीओ को दूसरे दिन 7.57 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टिकाऊ उपभोक्ता सामान की खुदरा श्रृंखला इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 7.57 गुना अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर टिकाऊ उपभोक्ता सामान की खुदरा श्रृंखला इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 7.57 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के अनुसार, आईपीओ के तहत 6.25 करोड़ शेयरों की पेशकश पर 47.29 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को सबसे अधिक 11.74 गुना अभिदान मिला जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में आरक्षित हिस्से को 7.81 गुना अभिदान मिला। वहीं संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 4.01 अभिदान मिला।

आईपीओ में 500 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जायेंगे। इसमें कोई बिक्री पेशकश नहीं है।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 56-59 रुपये प्रति शेयर का तय किया है।

दशहरा पर्व को लेकर बुधवार को घरेलू शेयर बाजार बंद रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\