Up Electricity Strike: उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली
उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार रात से जारी बिजली कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल सरकार के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद आज वापस ले ली गई. बिजली कंपनियों में चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के चयन तथा कुछ अन्य मुद्दों को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली विभाग के कर्मचारियों की बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई तीन दिन (72 घंटे) की हड़ताल आज द्विपक्षीय वार्ता के बाद वापस ले ली गई है.
लखनऊ, 19 मार्च : उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार रात से जारी बिजली कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल सरकार के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद आज वापस ले ली गई. बिजली कंपनियों में चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के चयन तथा कुछ अन्य मुद्दों को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली विभाग के कर्मचारियों की बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई तीन दिन (72 घंटे) की हड़ताल आज द्विपक्षीय वार्ता के बाद वापस ले ली गई है.
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने आज विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे व अन्य कर्मचारी नेताओं के साथ अपरान्ह 2:30 बजे से जल निगम के फील्ड हॉस्टल ‘संगम’ में वार्ता शुरू की. यह भी पढ़ें : Up Electricity Strike: यूपी में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म, समिति ने एक दिन पहले वापस लिया आंदोलन
वार्ता के बाद शैलेन्द्र दुबे ने एक दिन पूर्व ही सांकेतिक हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की. शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश की जनता, मुख्यमंत्री और अपनी ओर से समिति के नेताओं को हड़ताल समाप्त करने के लिए धन्यवाद दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2023 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

