देश की खबरें | जैसलमेर में बिजली कंपनी का अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने जैसलमेर जिले में बिजली वितरण कंपनी के एक कनिष्ठ अभियंता सहित दो व्यक्तियों को 30 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जयपुर, 10 जुलाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने जैसलमेर जिले में बिजली वितरण कंपनी के एक कनिष्ठ अभियंता सहित दो व्यक्तियों को 30 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एसीबी के अनुसार, जोधपुर डिस्कॉम (नाचना) के कनिष्ठ अभियन्ता रावल सिंह व निजी व्यक्ति रूपाराम को गिरफ्तार किया गया है।
ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि आरोपी रावल सिंह उसके ट्यूबवेल पर नया बिजली कनेक्शन लगाने तथा इससे संबंधित अन्य कार्य की एवज में 40,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
ब्यूरो की टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद बृहस्पतिवार को कार्रवाई की।
उनके मुताबिक, आरोपी सिंह ने परिवादी से 30,000 रुपये की रिश्वत एक ढाबे पर काम करने वाले रूपाराम को दिलवाई और एसीबी की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में आगे की जांच व कार्रवाई की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

