देश की खबरें | केरल में राज्यसभा की तीन सीटों पर 25 जून को चुनाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग ने केरल से राज्यसभा की तीन सीट के लिए सोमवार को चुनाव की तारीख की घोषणा की। मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल एक जुलाई को समाप्त हो रहा है।

नयी दिल्ली, 27 मई निर्वाचन आयोग ने केरल से राज्यसभा की तीन सीट के लिए सोमवार को चुनाव की तारीख की घोषणा की। मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल एक जुलाई को समाप्त हो रहा है।

आयोग ने एक बयान में कहा कि मतदान 25 जून को होगा।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के बिनॉय विश्वम, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एलाराम करीम और केरल कांग्रेस (एम) के प्रमुख जोस के मणि का कार्यकाल एक जुलाई को समाप्त हो रहा है।

निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक मतदान के एक घंटे बाद मतों की गणना होगी।

चुनाव के लिए अधिसूचना छह जून को जारी होगी, जिसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

निर्वाचन आयोग ने फरवरी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता प्रफुल्ल पटेल के इस्तीफे के बाद खाली हुई महाराष्ट्र की राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव की भी घोषणा की।

पटेल ने उस माह संसद के उच्च सदन के लिए फिर से चुने जाने के बाद राज्यसभा के सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया था।

चुनाव आयोग ने कहा कि उच्च सदन में इस रिक्ति को भरने के लिए उपचुनाव भी 25 जून को होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान