देश की खबरें | राजस्थान में चुनाव अभी 8 महीने दूर, लेकिन प्रधानमंत्री अब ही चुनावी ‘मोड’ में आ गए हैं : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके राज्य में विधानसभा चुनाव करीब आठ महीने दूर है लेकिन प्रधानमंत्री अब ही चुनावी ‘मोड’ में आ गए हैं। इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि यह कहना उचित नहीं है कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में सड़क और रेल बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कुछ नहीं हुआ।

पुणे, 10 मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके राज्य में विधानसभा चुनाव करीब आठ महीने दूर है लेकिन प्रधानमंत्री अब ही चुनावी ‘मोड’ में आ गए हैं। इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि यह कहना उचित नहीं है कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में सड़क और रेल बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कुछ नहीं हुआ।

गहलोत यहां एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने राजस्थान कांग्रेस में अंदरूनी कलह को लेकर प्रधानमंत्री की टिप्पणियों के संबंध में कोई सीधा जवाब नहीं दिया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गहलोत यहां भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे।

कांग्रेस में अंदरूनी कलह पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने कहा कि मोदी ने अभी ही प्रचार करना शुरू कर दिया है जबकि राजस्थान में विधानसभा चुनाव साल के अंत में होने हैं।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री बनने के बाद वह और (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह हमेशा चुनावी मोड में रहते हैं। राजस्थान में चुनाव आठ महीने बाद होने हैं...।’’

प्रधानमंत्री ने आज राजस्थान की अपनी यात्रा के दौरान राजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर में एक कार्यक्रम में गहलोत के साथ मंच साझा किया।

गहलोत ने कहा कि मोदी ने एक सरकारी कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति में भाषण दिया लेकिन वह कुछ टिप्पणियों से बच सकते थे।

उन्होंने कहा, "मैंने इस संबंध में ट्वीट किया है। लेकिन यह परंपरा (कहना) उचित नहीं है कि देश में (अतीत में) कुछ भी नहीं हुआ और आज (केंद्र में भाजपा सरकार के तहत) सड़कों एवं रेलवे का विकास हो रहा है। विचित्र स्थिति पैदा हो गई क्योंकि यह एक सरकारी कार्यक्रम था और मैं वहां प्रोटोकॉल के अनुसार गया था। मेरी उपस्थिति में, उन्होंने कुछ ऐसी बातें कहीं, जिन्हें टाला जा सकता था।’’

गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने (2004-14 में अपने कार्यकाल में) कुछ ऐतिहासिक कानून बनाए और उनके उत्तराधिकारी मोदी को उनका अनुसरण करना चाहिए एवं सामाजिक सुरक्षा कानून और स्वास्थ्य का अधिकार अधिनियम जैसे कानून बनाने चाहिए।

अपनी पार्टी के नेता और आलोचक सचिन पायलट से जुड़े एक सवाल पर, कांग्रेस नेता ने सीधा जवाब देने से परहेज किया और कहा कि उनकी सरकार का ध्यान महंगाई को नीचे लाने पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\