विदेश की खबरें | न्यूयॉर्क में मेयर पद का चुनाव : हिंदुओं ने कुओमो के समर्थन में बैनर लहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के न्यूयॉर्क में मेयर पद के चुनाव के बीच हिंदू अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो का समर्थन करते हुए शहर में बैनर लहराया और मतदाताओं से चुनावी दौड़ में अनुभवी, समावेशी नेतृत्व को चुनने की अपील की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ह्यूस्टन, 12 जून अमेरिका के न्यूयॉर्क में मेयर पद के चुनाव के बीच हिंदू अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो का समर्थन करते हुए शहर में बैनर लहराया और मतदाताओं से चुनावी दौड़ में अनुभवी, समावेशी नेतृत्व को चुनने की अपील की।

‘कुओमो को हिंदुओं का समर्थन: न्यूयॉर्क एकजुट हो, नफरत दूर करें’’ लिखे बैनर मैनहट्टन, क्वींस और ब्रुकलिन के प्रमुख इलाकों में लहराए गए।

इस अभियान का उद्देश्य बढ़ते अपराध, विभाजनकारी बयानबाजी और शहर में कथित तौर पर एक सक्षम नेतृत्व नहीं होने पर समुदाय की बढ़ती चिंताओं को रेखांकित करना था।

आयोजकों ने कहा कि यह अभियान एक ऐसे नेता की वकालत करने के उद्देश्य से चलाया गया जो हिंदुओं के एकता, शांति और अहिंसा के मूल्यों को समझता है।

न्यूयॉर्क के हिंदू अमेरिकन पीएसी के अध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीधर ने कहा, ‘‘इस समय जो नेतृत्व है वह सक्षम नहीं लगता। गवर्नर कुओमो का नेतृत्व अनुभव न केवल प्रासंगिक है, बल्कि न्यूयॉर्क शहर के सामने आज मौजूद महत्वपूर्ण चुनौतियों से निपटने में सक्षम है।’’

ह्यूस्टन स्थित पर्यावरण कार्यकर्ता एवं ‘ग्रीन कुंभ एलायंस’ की संस्थापक कुसुम व्यास ने कहा कि इस संदेश की गूंज शहर की सीमाओं से आगे तक जाएगी।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में देखा जा रहा है जब प्राइमरी चुनाव में तीन बार के न्यूयॉर्क गवर्नर कुओमो और असेंबली सदस्य जोहरान ममदानी के बीच मुकाबला है।

प्रारंभिक मतदान शनिवार को शुरू होगा और प्राइमरी चुनाव 24 जून को निर्धारित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान