देश की खबरें | आंध्र प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों के लिए चुनाव 15 मार्च को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 15 मार्च को होंगे। चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली ,18 फरवरी आंध्र प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 15 मार्च को होंगे। चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चुनाव आयोग ने कहा कि कर्नाटक की एक सीट और आंध्र प्रदेश विधान परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव भी 15 मार्च को होंगे।

विधान परिषद के सदस्यों के निधन के कारण उपचुनाव होने हैं।

आंध्र प्रदेश विधान परिषद के चार सदस्यों का कार्यकाल 29 मार्च को समाप्त होने के कारण द्विवार्षिक चुनाव कराए जा रहे हैं।

एक सीट एक सदस्य के इस्तीफा देने के कारण पिछले साल जुलाई से रिक्त पड़ी है।

द्विवार्षिक चुनाव और दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिये अधिसूचना 25 फरवरी को जारी होगी। मतगणना 15 मार्च को मतदान संपन्न होने के तत्काल बाद होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\