देश की खबरें | हितधारकों में क्षमता निर्माण बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग करेगा डिजिटल माध्यमों को उपयोग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि वह सभी स्तरों पर अपने कर्मियों और विभिन्न हितधारकों में क्षमता निर्माण बढ़ाने के लिए ऑडियो बुक सहित अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग करेगा।
नयी दिल्ली, पांच मार्च निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि वह सभी स्तरों पर अपने कर्मियों और विभिन्न हितधारकों में क्षमता निर्माण बढ़ाने के लिए ऑडियो बुक सहित अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग करेगा।
सभी राज्यों के निर्वाचन अधिकारियों के दो दिवसीय सम्मेलन के अंत में आयोग ने कहा कि विचार मंथन में यह निकल कर आया कि एनिमेटेड वीडियो, ऑडियो बुक, ई-बुक और एक एकीकृत डैशबोर्ड जैसे महत्वपूर्ण माध्यमों के उपयोग से मतदाताओं के नामांकन से लेकर वास्तविक मतदान तक चुनाव प्रक्रिया में शामिल 28 हितधारकों में क्षमता निर्माण बढ़ाया जाए।
एक बयान में कहा गया कि क्षमता निर्माण के लिए एक आधुनिक दृष्टिकोण अपनाते हुए, प्रत्येक हितधारक के लिए एनिमेटेड वीडियो का एक ‘कैप्सूल’ तैयार किया जाएगा, जिसमें उनसे संबंधित चुनावों के सभी पहलुओं को व्यापक रूप से शामिल किया जाएगा।
बयान के अनुसार ये एनिमेटेड वीडियो प्रत्येक हितधारक के लिए निरंतर सीखने का एक आसान तरीका होगा।
सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि विभिन्न हितधारकों की सुविधा के लिए एक अनुकूलित डैशबोर्ड के साथ एक एकीकृत आईटी आर्किटेक्चर तैयार किया जाएगा।
बयान के मुताबिक सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म रोल-आधारित एक्सेस के साथ सूचना के इनपुट और आउटपुट प्रवाह को सुव्यवस्थित करेगा। यह किसी भी मानवीय त्रुटि को कम करने के लिए इन-बिल्ट क्रॉस वेरिफिकेशन के साथ कार्यकर्ताओं के बीच संचार को सुचारू करेगा।
अपने समापन भाषण में, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दोहराया कि सभी अधिकारियों को मौजूदा संवैधानिक और कानूनी ढांचे के अनुसार काम करना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)