देश की खबरें | मुलाकात के लिए राजनीतिक दलों के ‘अनधिकृत’ लोगों के आग्रह को स्वीकार नहीं करेगा निर्वाचन आयोग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग ने विभिन्न दलों की ओर से ‘‘अनधिकृत’’ व्यक्तियों द्वारा ‘‘बार-बार और अलग-अलग’’ बैठक के अनुरोध किए जाने के बीच बुधवार को फैसला किया कि वह केवल राजनीतिक दलों के प्रमुखों से इस तरह के संवाद का संज्ञान लेगा।
नयी दिल्ली, दो जुलाई निर्वाचन आयोग ने विभिन्न दलों की ओर से ‘‘अनधिकृत’’ व्यक्तियों द्वारा ‘‘बार-बार और अलग-अलग’’ बैठक के अनुरोध किए जाने के बीच बुधवार को फैसला किया कि वह केवल राजनीतिक दलों के प्रमुखों से इस तरह के संवाद का संज्ञान लेगा।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले कई व्यक्ति बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा के लिए आयोग से समय मांग रहे हैं।
चुनाव आयोग ने कहा कि अब से चुनाव प्राधिकरण ‘‘अनधिकृत व्यक्तियों’’ के ऐसे अनुरोधों को खारिज कर देगा।
अधिकारियों के अनुसार, कांग्रेस के एक कानूनी सलाहकार ने कई राजनीतिक दलों की ओर से इस मामले को लेकर दो जुलाई को चुनाव आयोग के साथ तत्काल बैठक की मांग की।
उन्होंने एक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करने का दावा किया और 30 जून को प्राप्त ई-मेल में ‘इंडिया’ गठबंधन की लगभग सभी पार्टियों का नाम लिया।
हालांकि, सूत्रों ने कहा कि केवल दो पार्टियों.. भाकपा (माले) लिबरेशन और माकपा ने अब तक बैठक में अपनी उपस्थिति को लेकर पुष्टि की है।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

