देश की खबरें | चुनाव आयोग का बहुमत से फैसला : जोस मणि नीत धड़ा है वास्तविक केरल कांग्रेस (एम)

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चुनाव आयोग (ईसी) ने बहुमत का फैसला जारी करते हुए कहा है कि जोस के मणि नीत समय ही केरल कांग्रेस (एम) है और वह इसके नाम तथा सुरक्षित चुनाव चिह्न (दो पत्तियों) का इस्तेमाल करने का हकदार है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक सितंबर चुनाव आयोग (ईसी) ने बहुमत का फैसला जारी करते हुए कहा है कि जोस के मणि नीत समय ही केरल कांग्रेस (एम) है और वह इसके नाम तथा सुरक्षित चुनाव चिह्न (दो पत्तियों) का इस्तेमाल करने का हकदार है।

हालांकि चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने असहमति जताते हुए एक अलग टिप्पणी की और कहा कि जब तक समर्थन के संबंध में नए हलफनामे नहीं मंगाए जाते, तब तक दोनों गुटों में से किसी को भी केरल कांग्रेस (एम) के रूप में मान्यता नहीं दी जा सकती है।

यह भी पढ़े | Earthquake in Palghar: मुंबई से सटे पालघर में भूकंप के झटके, तीव्रता 2.8 मापी गई.

लवासा ने एशियाई विकास बैंक से जुड़ने के लिए सोमवार को चुनाव आयुक्त का पद छोड़ दिया।

सूत्रों के अनुसार आयोग ने अपने बहुमत के आदेश में कहा कि जोस के मणि को विधानमंडल और संगठन में बहुमत का समर्थन प्राप्त है।

यह भी पढ़े | JEE Main 2020 First Day Exam in Pics: एग्जाम सेंटर्स में नहीं दिखी सोशल डिस्टेंसिंग, छात्रों ने ट्विटर पर NTA की COVID-19 गाइडलाइंस पर उठाए सवाल.

दूसरे धड़े का नेतृत्व पी जे जोसेफ कर रहे हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने आदेश दिया कि जोस के मणि नीत समूह केरल कांग्रेस (मणि) है।

सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि उनका मानना था कि नए हलफनामों की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि लवासा का विचार था कि पार्टी के कुछ सदस्यों ने दोनों पक्षों के समर्थन में हलफनामे दिए हैं वहीं कुछ हलफनामे समर्थन के मुद्दे पर स्पष्ट नहीं हैं।

पिछले साल पार्टी अध्यक्ष के एम मणि के निधन के बाद पार्टी उपाध्यक्ष जोस और कार्यकारी अध्यक्ष जोसेफ के बीच विवाद शुरू हो गया था।

यह मामला पिछले साल के अंत में चुनाव आयोग पहुंचा और इस संबंध में आखिरी सुनवाई इस साल फरवरी में हुयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर