देश की खबरें | वैश्विक चुनाव निकायों का सम्मेलन आयोजित करेगा निर्वाचन आयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग अपनी स्थापना के 75 साल पूरे होने के मौके पर यहां अंतरराष्ट्रीय चुनाव प्रबंधन निकायों का एक सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है।

नयी दिल्ली, 20 जनवरी निर्वाचन आयोग अपनी स्थापना के 75 साल पूरे होने के मौके पर यहां अंतरराष्ट्रीय चुनाव प्रबंधन निकायों का एक सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है।

आगामी 23-24 जनवरी को होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन का विषय ‘वैश्विक चुनाव वर्ष 2024’’ होगा।

निर्वाचन आयोग ने सोमवार को कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य समकालीन चुनाव प्रबंधन के प्रमुख क्षेत्रों और चुनावों के संभावित दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करना है।

इसमें 13 देशों - भूटान, जॉर्जिया, नामीबिया, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, आयरलैंड, मॉरीशस, फिलीपीन, रूस, ट्यूनीशिया और नेपाल के चुनाव प्रबंधन निकायों के लगभग 30 प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेंगे।

सम्मेलन मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के मुख्य भाषण के साथ शुरू होगा और इसमें चुनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर सत्र शामिल होंगे।

भारत के गणतंत्र बनने से एक दिन पहले 25 जनवरी, 1950 को निर्वाचन आयोग अस्तित्व में आया था।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\