देश की खबरें | निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक के 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘‘चुनाव आचार संहिता को सख्ती से लागू करने और प्रक्रिया के सुचारू संचालन’’ के लिए राज्य के एक पुलिस उपायुक्त सहित 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश दिया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘‘चुनाव आचार संहिता को सख्ती से लागू करने और प्रक्रिया के सुचारू संचालन’’ के लिए राज्य के एक पुलिस उपायुक्त सहित 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश दिया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में पुलिस उपायुक्त (उत्तर) बेंगलुरु, सहायक पुलिस आयुक्त यशवंतपुर और बेंगलुरु तथा चार पुलिस निरीक्षक शामिल हैं। राजा राजेश्वरी नगर, यशवंतपुर, नंदिनी लेआउट और राजगोपाल नगर थाने के एक-एक पुलिस निरीक्षक का भी तबादला किया गया है।

सूत्रों ने कहा कि स्थानांतरित किए गए अधिकारियों को राज्य के एक मंत्री के इशारे पर तैनात किया गया था और यह महसूस किया गया कि उनके तबादले से 10 मई को होने वाले चुनाव के "सख्त प्रवर्तन और सुचारू संचालन" में मदद मिलेगी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, "दरअसल, कोई शिकायत नहीं थी। निर्वाचन आयोग ने बेहतर ढंग से चुनाव कराने के लिए यह फैसला लिया।"

इस महीने की शुरुआत में सुरपुर यादगीर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़पों के बाद, निर्वाचन आयोग ने स्थिति से निपटने में विफल रहने के चलते स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक और एक क्षेत्र निरीक्षक के स्थानांतरण का भी आदेश दिया।

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को "डराने" और चुनाव प्रचार में "बाधा" उत्पन्न करने की खबरों के बीच रायचूर जिले में देवदुर्गा के एक पुलिस उपाधीक्षक और एक क्षेत्र निरीक्षक को भी बदला जा रहा है।

राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 10 मई को होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें