देश की खबरें | विधानसभा चुनावों के निर्बाध आयोजन के लिये निर्वाचन आयोग ने जारी किया परामर्श

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आने वाले महीनों में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उन राज्यों से निर्वाचन आयोग ने कहा है कि पूर्व में जिन अधिकारियों पर किसी चुनाव में लापरवाही का आरोप लगा हो उन्हें चुनाव संबंधी कोई दायित्व नहीं सौंपा जाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 जनवरी आने वाले महीनों में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उन राज्यों से निर्वाचन आयोग ने कहा है कि पूर्व में जिन अधिकारियों पर किसी चुनाव में लापरवाही का आरोप लगा हो उन्हें चुनाव संबंधी कोई दायित्व नहीं सौंपा जाए।

असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्य सचिवों को भेजे परामर्श में निर्वाचन आयोग ने यह भी कहा कि पूर्व में जिन अधिकारियों के खिलाफ उसने अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की थी और जिसमें कार्रवाई अब तक लंबित है या फिर दंडित किये गए अधिकारियों को चुनाव संबंधी किसी भी दायित्व के लिये तैनात नहीं किया जाना चाहिए।

पिछले महीने भेजे गए परामर्श में कहा गया है कि अगले छह महीने में सेवानिवृत्त होने वाले किसी भी अधिकारी को चुनाव संबंधी कार्य नहीं दिया जाना चाहिए।

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी की विधानसभा का कार्यकाल इस साल मई और जून में विभिन्न तारीखों पर पूरा हो रहा है। अप्रैल और मई के दौरान यहां विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है।

आयोग ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने को भी कहा है कि चुनाव करवाने में सीधे तौर पर शामिल अधिकारियों की तैनाती उनके गृह जिलों में न हो और जो अधिकारी बीते चार सालों के दौरान तीन साल एक जिले में पूरे कर चुके हों।

लोकसभा या विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव निगरानीकर्ता की तरफ से इस तरह के परामर्श जारी किया जाना सामान्य है, जिससे यह सुनिश्चित हो कि अधिकारी किसी भी रूप में चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप न करें और यह कवायद स्वतंत्र व निष्पक्ष रहे।

परामर्श में कहा गया, “स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करवाने के लिये आयोग एक सतत नीति अपनाता है कि जिन राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव होने वाले हैं, वहां चुनावी कार्य में सीधे तौर पर जुड़े अधिकारियों की तैनाती उनके गृह जनपदों या ऐसी जगह न हो, जहां वह लंबे समय से तैनात रहे हों।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड