विदेश की खबरें | हांगकांग में एकमात्र उम्मीदवार के साथ चुनाव शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लगभग 1,500 सदस्यों वाली चुनाव समिति गुप्त मतदान के जरिये मुख्य कार्यकारी का चयन करेगी। इस समिति में बड़े पैमाने पर बीजिंग समर्थक सदस्य शामिल हैं। मतदान की प्रक्रिया करीब ढाई घंटे तक चलेगी। चुनाव जीतने के लिए ली को 750 से ज्यादा वोट चाहिए।

लगभग 1,500 सदस्यों वाली चुनाव समिति गुप्त मतदान के जरिये मुख्य कार्यकारी का चयन करेगी। इस समिति में बड़े पैमाने पर बीजिंग समर्थक सदस्य शामिल हैं। मतदान की प्रक्रिया करीब ढाई घंटे तक चलेगी। चुनाव जीतने के लिए ली को 750 से ज्यादा वोट चाहिए।

चुनाव में एकमात्र प्रत्याशी के रूप में ली के आसानी से जीतने की उम्मीद है, क्योंकि उन्हें न सिर्फ बीजिंग का समर्थन प्राप्त है, बल्कि पिछले महीने वह अपनी उम्मीदवारी के पक्ष में चुनाव समिति के सदस्यों से 786 नामांकन हासिल करने में कामयाब रहे थे।

साल 2021 में हांगकांग के चुनावी कानूनों में बड़े बदलाव किए गए थे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केवल बीजिंग के प्रति वफादार ‘‘देशभक्त’’ को ही शहर की कमान मिले। हांगकांग में विधायिका को भी पुनर्गठित किया गया था, ताकि विपक्ष की आवाज दबाई जा सके।

रविवार सुबह एक स्थानीय कार्यकर्ता समूह ‘लीग ऑफ सोशल डेमोक्रेट्स’ के तीन सदस्यों ने सार्वभौमिक मताधिकार की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने चुनाव स्थल की तरफ मार्च करने का प्रयास कर चुनाव को लेकर विरोध भी जताया।

पुलिस के आने से पहले एक प्रदर्शनकारी राहगीरों को पर्चे बांट रहा था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के सामान की तलाशी ली और उनके व्यक्तिगत विवरण भी निकाले, हालांकि तत्काल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक खेमा लंबे समय से सार्वभौमिक मताधिकार की मांग कर रहा है। वर्ष 2014 की ‘अम्ब्रेला क्रांति’ और 2019 के सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान भी यह एक प्रमुख मांग थी।

हांगकांग के भावी नेता के रूप में ली ने चिंता जताई है कि चीन हांगकांग पर अपनी पकड़ और मजबूत कर सकता है। उन्होंने सिविल सेवा के अपने करियर का ज्यादातर समय पुलिस व सुरक्षा ब्यूरो में बिताया है और वह 2020 में हांगकांग पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के कट्टर समर्थक हैं, जिसका उद्देश्य असंतोष को खत्म करना है। निर्वाचित होने पर ली एक जुलाई को मौजूदा नेता कैरी लैम की जगह लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\