एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | रास के लिए निर्वाचित एवं मनोनीत सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गई

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा के लिए निर्वाचित एवं मनोनीत सदस्यों को सोमवार को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गई।

ताजा खबरें | रास के लिए निर्वाचित एवं मनोनीत सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गई

नयी दिल्ली, 21 जुलाई राज्यसभा के लिए निर्वाचित एवं मनोनीत सदस्यों को सोमवार को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गई।

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन, आज उच्च सदन की बैठक शुरू होने के बाद असम गण परिषद के वीरेंद्र प्रसाद वैश्य, भाजपा के कणाद पुरकायस्थ, मनोनीत डॉ मीनाक्षी जैन, सी सदानंदन मास्टर तथा हर्षवर्धन श्रृंगला को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई गई।

सभापति ने इन सदस्यों का संक्षिप्त परिचय दिया। वीरेंद्र प्रसाद वैश्य का सदन में यह तीसरा कार्यकाल है। वह सदन में असम का प्रतिनिधित्व करेंगे। वैश्य ने असमी में शपथ ली।

असम की बराक वैली से संबंध रखने वाले, भाजपा सदस्य कणाद पुरकायस्थ ने संस्कृत में सदन की शपथ ली।

पुरकायस्थ के बाद तीन मनोनीत सदस्यों डॉ मीनाक्षी जैन, सी सदानंदन मास्टर तथा हर्षवर्धन श्रृंगला को शपथ दिलाई गई।

डॉ मीनाक्षी जैन जानीमानी इतिहासकार हैं। पद्मश्री से सम्मानित डॉ मीनाक्षी जैन ने अंग्रेजी में शपथ ली। सी सदानंदन मास्टर ने तमिल में शपथ ली। सेवानिवृत्त शिक्षक सदानंदन मास्टर सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

हर्षवर्धन श्रृंगला ने हिंदी में शपथ ली। वह पूर्व विदेश सचिव हैं तथा संरा में भारत के प्रतिनिधि रह चुके हैं। उन्होंने 2023 में भारत की G20 अध्यक्षता के लिए मुख्य समन्वयक के रूप में कार्य किया।

संसद का मानसून सत्र सोमवार (21 जुलाई) से आरंभ हुआ और 21 अगस्त तक इसकी कुल 21 बैठकें प्रस्तावित हैं।

उच्च सदन में दिवंगत पूर्व सदस्यों को भी श्रद्धांजलि दी गई। सभापति ने पूर्व सदस्यों सी. पेरुमल, के. कस्तूरीरंगन, रोनाल्ड सापा त्लाऊ, नेपालदेव भट्टाचार्य, सुखदेव सिंह ढींडसा, तेनाला जी. बालकृष्ण पिल्लई और विजयकुमार रूपाणी के निधन का जिक्र किया।

धनखड़ ने दिवंगत नेताओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से सार्वजनिक जीवन को अपूरणीय क्षति पहुंची है। इसके बाद सदन में मौजूद सदस्यों ने उनके सम्मान में कुछ क्षणों का मौन रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).