देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोटा में एक बुजुर्ग महिला की उसके पड़ोस की तीन महिलाओं ने शुक्रवार रात पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोटा (राजस्थान), एक अक्टूबर कोटा में एक बुजुर्ग महिला की उसके पड़ोस की तीन महिलाओं ने शुक्रवार रात पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रभुलाल खटीक की पत्नी धापुबाई खटीक (65) उद्योग नगर थाना क्षेत्र के डीसीएम क्षेत्र की रहने वाली थी।

उद्योग नगर पुलिस थाने के एसएचओ मनोज सिंह सिकरवाल ने बताया कि मोहनलाल की पत्नी मनभरबाई खटीक और उसकी दो बेटियों सिमरन और रेखा ने शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे महिला के घर में घुसकर धापुबाई और उसकी पुत्रवधू की पिटाई की।

उन्होंने बताया कि धापुबाई को गंभीर आंतरिक चोटें आईं और वह बेहोश हो गईं। उन्होंने बताया कि धापुबाई को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस हमले में बुजुर्ग महिला की पुत्रवधू घायल हो गई।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पड़ोस की महिलाओं में कुछ देर तक कहासुनी होती रही। हालांकि, कहासुनी के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

सिकरवाल ने बताया कि मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार को महिला का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि हालांकि आरोपी महिलाओं को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\