देश की खबरें | केरल में बुजुर्ग महिला और उसके बेटे की दिनदहाड़े हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के पालक्कड़ जिले में सोमवार को एक बुजुर्ग महिला और उसके बेटे की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पालक्कड़, 27 जनवरी केरल के पालक्कड़ जिले में सोमवार को एक बुजुर्ग महिला और उसके बेटे की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान 72 वर्षीय मीनाक्षी उर्फ लक्ष्मी तथा उनके बेटे सुधाकरन (53) के रूप में हुई है।
इस घटना की सूचना सुबह 10 बजे नेनमारा पुलिस थाने के पोथुंडी इलाके में मिली। दोनों की कथित तौर पर उनके घर के बाहर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने कहा कि इस बात का संदेह है कि यह अपराध उनके पड़ोसी चेन्थामारा द्वारा किया गया है। चेन्थामारा कुछ वर्ष पहले सुधाकरन की पत्नी की हत्या के आरोप में जेल गया था। उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी पर कथित तौर पर तब हमला किया गया जब उन्होंने चेन्थमारा को सुधाकरन पर हमला करने से रोकने की कोशिश की। सुधाकरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार चेन्थामारा, सुधाकरन के परिवार के प्रति शत्रुता की भावना रखता था, क्योंकि उसका मानना था कि परिवार के हस्तक्षेप के कारण उसकी पत्नी और बच्चे उसे छोड़कर चले गए थे।
उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद फरार हुए चेन्थामारा का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2025 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

