एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा स्थित ईकोटेक- 3 थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में रहने वाले एक 70 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार तड़के कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या

नोएडा (उप्र), सात मार्च गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा स्थित ईकोटेक- 3 थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में रहने वाले एक 70 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार तड़के कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ईकोटेक- 3 थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आज तड़के पुलिस को सूचना मिली कि गांव हबीबपुर में रहने वाले जीतू उर्फ जीत सिंह (70 वर्ष) अपने घर पर मृत अवस्था में पड़े हैं।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि व्यक्ति के गले पर निशान हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने पर ही मौत की असली वजह पता चलेगी।

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक के पारिवारिक विवाद हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2022 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).