UP Shocker: पूर्वोत्तर दिल्ली में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या, बहू गिरफ्तार
पूर्वोत्तर दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में एक बुजुर्ग दंपति की उनके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने बताया कि दंपति की हत्या के आरोप में उनकी बहू को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय र्तिकी ने बताया कि राधेश्याम वर्मा (72) और उनकी पत्नी वीना (68) सोमवार को सुबह मृत पाये गये और उनके घर से करीब पांच लाख रुपये और अन्य कीमती सामान गायब मिले.
नयी दिल्ली, 11 अप्रैल : पूर्वोत्तर दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में एक बुजुर्ग दंपति की उनके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने बताया कि दंपति की हत्या के आरोप में उनकी बहू को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय र्तिकी ने बताया कि राधेश्याम वर्मा (72) और उनकी पत्नी वीना (68) सोमवार को सुबह मृत पाये गये और उनके घर से करीब पांच लाख रुपये और अन्य कीमती सामान गायब मिले. पुलिस के अनुसार, आरोपी मोनिका के विवाहेत्तर संबंध थे. वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी तथा उसने अपने ससुराल वालों को खत्म करने और कीमती सामान लेकर भागने की साजिश रची थी.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि महिला का प्रेमी और उसका साथी रविवार शाम करीब सात बजे घर में घुसे और वे छत पर छिपे हुए थे. उन्होंने बताया कि महिला के प्रेमी और उसके एक साथी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि बुजर्ग पति-पत्नी भूतल पर रहते थे और उनका बेटा रवि रतन अपनी पत्नी एवं छह साल के बेटे के साथ पहले तल पर रहता था. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि राधेश्याम करोल बाग स्थित दिल्ली सरकार के एक विद्यालय से उप-प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत हुए थे और यह परिवार इस मकान में 38 साल से रह रहा था. यह भी पढ़ें : Meerut Fire Breaks: मेरठ में युवक की हत्या के बाद दो घरों में लगाई आग
पुलिस ने बताया कि घर से कुछ गहने एवं साढ़े चार लाख रुपये नकद गायब हैं. तिर्की ने बताया कि राधेश्याम ने अपने मकान के पिछले हिस्से को बेचने के लिए पांच लाख रुपये का बयाना लिया था. पुलिस के अनुसार, रतन रविवार रात साढ़े दस बजे अपने माता-पिता से मिला था. पुलिस इस हत्याकांड की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2023 12:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

