देश की खबरें | आगरा में बुजुर्ग दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा में किसी बात को लेकर बुजुर्ग दंपति ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को दी।

आगरा, आठ जून आगरा में किसी बात को लेकर बुजुर्ग दंपति ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों के शव उनके खेत के पास के पेड़ पर फंदे से लटके मिले। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह दोनों के शव फंदे से लटका देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतकों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ग्रामीणों के मुताबिक, दंपति के बेटे मुंबई में रहकर काम करते हैं पर उनकी पत्नियां यहां उनके घर पर रहती हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक पिनाहट कस्बा क्षेत्र के नत्था झोरियन गांव निवासी 60 वर्षीय निहाल सिंह पुत्र मित्र पाल और उनकी 55 वर्षीय पत्नी विमला देवी देर रात घर से एकसाथ निकले थे।

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह नीम के पेड़ से अंगोछे के जरिये लगाए गए फंदे से निहाल सिंह का शव लटका मिला, जबकि साड़ी के जरिये लगाए गए फंदे से विमला देवी का शव लटका मिला।

घटना के संबंध में थाना पिनाहट के पुलिस अधिकारी ओमपाल सिंह ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि बुजुर्ग दंपति ने यह कदम किस कारणवश उठाया, लेकिन उनके घर का माहौल बिल्कुल ठीक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now