एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ बुजुर्गों और अन्य लोगों को भी मिलेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने सोमवार को बुजुर्गों, विधवाओं और कमजोर वर्ग के लिए अपनी सामाजिक सुरक्षा योजना के विस्तार की घोषणा की, जिसमें चार लाख से अधिक नए लाभार्थियों को जोड़ा गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ बुजुर्गों और अन्य लोगों को भी मिलेगा

भुवनेश्वर, सात अगस्त ओडिशा सरकार ने सोमवार को बुजुर्गों, विधवाओं और कमजोर वर्ग के लिए अपनी सामाजिक सुरक्षा योजना के विस्तार की घोषणा की, जिसमें चार लाख से अधिक नए लाभार्थियों को जोड़ा गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 4.13 लाख आवेदनकर्ताओं को ‘मधु बाबू पेंशन योजना’ का लाभ देने की मंजूरी दे दी है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के ‘संपर्क कार्यक्रम’ के दौरान लोगों से मिले सुझाव के बाद यह निर्णय लिया गया है।

इसके साथ ही योजना के लार्भियों की संख्या 28.61 लाख से बढ़कर 32.75 लाख हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि नए आवेदनकर्ताओं को पहली पेंशन 15 अगस्त को निर्वाचित प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मिलेगी।

योजना के तहत, बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगजनों, अविवाहित महिलाओं, एड्स रोगियों, ट्रांसजेंडर और कोविड-18 ​​प्रभावित परिवारों के अनाथ बच्चों सहित तमाम लाभार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में प्रति माह 500 रुपये, 700 रुपये और 900 रुपये मिलते हैं।

खारी प्रशांत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2023 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).