विदेश की खबरें | अमेरिका के न्यूयॉर्क में बुजुर्ग सिख व्यक्ति के साथ मारपीट और बदसलूकी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में इस सप्ताहांत में एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। अधिकारियों के मुताबिक इस मामले को लेकर वह स्थानीय पुलिस के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं और जांच कर रहे हैं।
न्यूयॉर्क, चार अप्रैल अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में इस सप्ताहांत में एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। अधिकारियों के मुताबिक इस मामले को लेकर वह स्थानीय पुलिस के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं और जांच कर रहे हैं।
अमेरिका में जनवरी के बाद से इस तरह का यह दूसरा मामला है।
सोशल मीडिया पर साझा की गयी तस्वीरों में बुजुर्ग सिख व्यक्ति को खून से लथपथ पगड़ी और कपड़ों में देखा जा सकता है।
समुदाय आधारित नागरिक और मानवाधिकार संगठन 'द सिख कोएलिशन' ने कहा कि वह रविवार की सुबह न्यूयॉर्क के क्वींस में बुजुर्ग सिख व्यक्ति पर हुए कथित हमले से अवगत है।
संगठन ने कहा, ‘‘हम इस घटना के बारे में अधिक जानकारियां जुटाने के लिए रिचमंड हिल संगत (समूह) के संपर्क में हैं। हम इस घटना को लेकर तेजी से अपना काम कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या किया जा सकता है।’’
क्वींस बरो के अध्यक्ष डोनोवन रिचर्ड्स ने भी ट्वीट किया कि उनका कार्यालय रिचमंड हिल में हुई इस घटना से अवगत है और इस कथित हमले के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए न्यूयॉर्क शहर के पुलिस विभाग से संपर्क कर रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)