देश की खबरें | इलावेनिल को तोक्यो ओलंपिक के लिए निशानेबाजी टीम में मिली जगह, चिंकी रिजर्व खिलाड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुनिया की नंबर एक निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान को कोटा हासिल करने वाली चिंकी यादव की जगह तोक्यो ओलंपिक के लिए चुने गये 15 सदस्यीय भारतीय टीम में रविवार को शामिल किया गया।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल दुनिया की नंबर एक निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान को कोटा हासिल करने वाली चिंकी यादव की जगह तोक्यो ओलंपिक के लिए चुने गये 15 सदस्यीय भारतीय टीम में रविवार को शामिल किया गया।

चिंकी ने पिछले महीने दिल्ली विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था।

कोविड-19 महामारी के कारण होने वाली अनिश्चितता से निपटने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने कोटा हासिल होने वाले प्रत्येक वर्ग में दो रिजर्व खिलाड़ियों को रखा है।

प्रतिभाशाली मनु भाकर को महिलाओं की एयर पिस्टल की दोनों स्पर्धओं में रखा गया है। उन्हें 25 मीटर पिस्टल में अनुभवी राही सरनोबत जबकि 10 मीटर पिस्टल में यशस्विनी सिंह देसवाल के साथ जगह दी गयी है।

जापानी राजधानी में 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले इन खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले 15 निशानेबाजों के नामों की घोषणा करने के लिए एनआरएआई चयन समिति की यहां बैठक हुई।

एनआरएआई ने चार साल के ओलंपिक क्वालीफाइंग चक्र में निशानेबाजों के प्रदर्शन के आधार पर उनका का चयन किया। इसकी शुरुआत 2018 जकार्ता एशियाई खेलों से हुई थी, जिसके बाद विश्व चैम्पियनशिप (दोनों 2018 में), 2019 में सभी चार विश्व कप और एशियाई चैंपियनशिप तथा इस साल की शुरूआत हुए पहले और दूसरे चरण के चयन ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर किया।

एनआरएआई की घोषित नीति के अनुसार, जकार्ता एशियाई खेलों के साथ शुरू होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में औसतन पांच सर्वश्रेष्ठ स्कोर को अंतिम टीम को चुनते समय ध्यान में रखा गया था।

इसके मुताबिक 2018 विश्व चैंपियनशिप से सबसे पहले कोटा हासिल करने वाली भारतीय निशानेबाज अंजुम मौदगिल और अपूर्वी चंदेला को तेजस्विनी सावंत के साथ महिला राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में उतारा जाएगा।

अपूर्वी और इलावेनिल महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भाग लेंगी।

चिंकी और अंजुम को 25 मीटर पिस्टल और राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा के लिए रिजर्व में रखा गया है।

निशानेबाजी में कोटा देश का होता है ना कि इसे हासिल करने वाले निशानेबाज का।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान