खेल की खबरें | एकता ने क्लब थ्रो में स्वर्ण पदक जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की एकता भयान ने सत्र का सर्वश्रेष्ठ 20 . 12 मीटर का थ्रो फेंककर विश्व पैरा एथलेटिक चैम्पियनशिप में महिलाओं की एफ51 क्लब थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया ।
कोबे (जापान), 21 मई भारत की एकता भयान ने सत्र का सर्वश्रेष्ठ 20 . 12 मीटर का थ्रो फेंककर विश्व पैरा एथलेटिक चैम्पियनशिप में महिलाओं की एफ51 क्लब थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया ।
इससे पहले दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी20 श्रेणी की रेस में स्वर्ण पदक जीता था ।
एकता के स्वर्ण के अलावा कशिश लाकड़ा ने 14 . 56 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता । अल्जीरिया की नाजेत बूशेर्फ ने 12 . 70 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया ।
हरियाणा सिविल सेवा अधिकारी एकता ने एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीता था । उन्होंने तोक्यो पैरालम्पिक 2020 के लिये भी क्वालीफाई किया था ।
एकता डॉक्टर बनना चाहती थी लेकिन 2003 में एक सड़क दुर्घटना ने उनके सारे सपने छीन लिये । वह कैब में जा रही थी जब दिल्ली हरियाणा सीमा पर एक ट्रक उनकी कैब पर उलट गया । वह तब से व्हीलचेयर पर है । उस हादसे में छह अन्य छात्रों की मौत हो गई थी ।
भारत के अब दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक हो गए हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2024 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

