एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एकता ने विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया, दुबई ग्रां प्री में चमके भारतीय पैरा एथलीट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एशियाई पैरा खेलों की स्वर्ण पदक विजेता एकता भुयन ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया जबकि युवा भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम दुबई विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री से सात पदक जीतकर स्वदेश लौटी।

देश की खबरें | एकता ने विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया, दुबई ग्रां प्री में चमके भारतीय पैरा एथलीट

नयी दिल्ली, नौ मार्च एशियाई पैरा खेलों की स्वर्ण पदक विजेता एकता भुयन ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया जबकि युवा भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम दुबई विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री से सात पदक जीतकर स्वदेश लौटी।

भारतीय दल ने चार रजत और तीन कांस्य पदक जीते, जिसमें एकता का एशियाई रिकॉर्ड भी शामिल था। दल में ऐसे कई युवा एथलीट थे जो दुबई में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण कर रहे थे।

इसमें सात विश्व रिकॉर्ड और 45 क्षेत्रीय रिकॉर्ड बने जिससे यह टूर्नामेंट काफी सफल रहा।

पदक तालिका में भारत 28वें स्थान पर रहा जिसमें चीन 102 पदक से शीर्ष पर और यूक्रेन दूसरे स्थान पर रहा।

एकता भुयन ने महिलाओं की व्हीलचेयर चक्का फेंक एफ53 स्पर्धा में पांचवें प्रयास में 6.35 मीटर दूर चक्का फेंककर कांस्य पदक जीता जिसका स्वर्ण पदक यूक्रेन की जोइया ओवसी (13.19 मीटर) ने हासिल किया।

हिसार की 37 वर्षीय एकता ने महिलाओं की क्लब एफ51 स्पर्धा में नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया जबकि वह 17.20 मीटर के थ्रो से छठे स्थान पर रहीं। इसमें यूक्रेन की ओवसी ने 23.88 मीटर से पहला स्थान हासिल किया।

क्लब थ्रो स्पर्धा में अपने प्रदर्शन के बूते एकता भुयन ने पेरिस में आठ से 17 जुलाई तक होने वाली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का टिकट कटाया।

वहीं युवा मोहन हर्षा उयाला ने पुरूषों के 100 मीटर टी47 फाइनल में रजत पदक अपने नाम किया।

दुबई में बसे धावक बलवंत सिंह रावत ने भी पुरूषों की 1500 मीटर टी11/12 फाइनल में 4:26.63 मिनट के समय से रजत पदक हासिल किया और फिर पुरूषों की 5000 मीटर टी11/12 स्पर्धा के फाइनल में 17:23.27 मिनट के समय से दूसरा स्थान हासिल कर अपने पदकों की संख्या दोगुनी कर दी।

भाला फेंक एथलीट रवि कुमार ने पुरूषों की एफ46 स्पर्धा के फाइनल में 50.65 मीटर दूरी से रजत पदक जीता जबकि प्रवीण कुमार ने पुरूषों की भाला फेंक एफ57 स्पर्धा में 41.86 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक हासिल किया। प्रवीण ने इसके बाद पुरूषों की चक्का फेंक एफ57 स्पर्धा में 40.84 मीटर की दूरी से दूसरा स्थान हासिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2023 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).