देश की खबरें | गठबंधन में तनाव के बीच एकनाथ शिंदे ने चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ की स्थापना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) प्रकोष्ठ के अस्तित्व के बावजूद ‘मंत्रालय’ में एक चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ की स्थापना की और कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ ‘किसी बात को लेकर तकरार’ नहीं है।

मुंबई, 17 फरवरी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) प्रकोष्ठ के अस्तित्व के बावजूद ‘मंत्रालय’ में एक चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ की स्थापना की और कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ ‘किसी बात को लेकर तकरार’ नहीं है।

राज्य में अपनी तरह का यह संभवत: पहला मामला है और यह ऐसे वक्त में हुआ है जब देवेंद्र फडणवीस नीत सरकार में महायुति सहयोगियों के बीच प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति सहित विभिन्न मुद्दों पर खींचतान मची हुई है।

शिंदे ने कहा, “इस प्रकोष्ठ की स्थापना नागरिकों की सहायता करने के हमारे सामूहिक प्रयासों में एक कदम आगे है। यह मुख्यमंत्री के ‘वॉर रूम’ से जुड़ेगा और इसका उद्देश्य सेवा को और बेहतर करना है, न कि प्रतिस्पर्धी प्रणाली बनाना।”

उन्होंने कहा, “हमारे बीच किसी बात को लेकर तकरार नहीं है। हम विकास का विरोध करने वालों के खिलाफ अपनी लड़ाई में एकजुट हैं। जब मैं मुख्यमंत्री था (31 अक्टूबर 2023 को) तब उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने इसी तरह के एक प्रकोष्ठ की स्थापना की थी। मैंने बस इसे पुनर्गठित किया है और मेरे लोग इसके संचालन की देखरेख करेंगे।”

शिंदे के करीबी सहयोगी मंगेश चिवटे नए चिकित्सा प्रकोष्ठ का नेतृत्व करेंगे।

चिवटे के अनुसार, नवगठित प्रकोष्ठ धनराशि वितरित नहीं करेगा, बल्कि राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ समन्वय करेगा।

उन्होंने ‘पीटीआई-’ से कहा, “जब शिंदे मुख्यमंत्री थे, तब मैं मुख्यमंत्री राहत कोष का इस्तेमाल करके यही काम कर रहा था और हमने कई लोगों की मदद की थी। अब भी मैं यही काम करूंगा, बस फर्क इतना है कि यह प्रकोष्ठ कोष वितरित नहीं करेगा, बल्कि जरूरतमंद मरीजों को हर तरह की सहायता प्रदान करेगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\