एजेंसी न्यूज

एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के अन्य बागी विधायकों ने होटल जाने से पहले बिल चुका दिया था: अधिकारी

आठ दिनों तक गुवाहाटी के एक पांच सितारा होटल में डेरा डाले रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना के बागी विधायकों ने बुधवार को निकलने से पहले अपना बिल चुका दिया था.

एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के अन्य बागी विधायकों ने होटल जाने से पहले बिल चुका दिया था: अधिकारी

गुवाहाटी, 1 जुलाई : आठ दिनों तक गुवाहाटी के एक पांच सितारा होटल में डेरा डाले रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और शिवसेना के बागी विधायकों ने बुधवार को निकलने से पहले अपना बिल चुका दिया था. होटल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

होटल के अधिकारियों ने यद्यपि कुल बिल के बारे में चुप्पी साध रखी है लेकिन सूत्रों ने कहा कि जालूकबाड़ी के निकट गोटानगर में रेडिसन ब्लू होटल में इन विधायकों के ठहरने के मद में 68-70 लाख रूपये का भुगतान किया गया. होटल के विभिन्न तलों पर कुल 70 कमरे महाराष्ट्र के विधायकों एवं उनके सहयोगियों के लिए बुक किये गये थे. यह भी पढ़ें : PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की, व्यापार और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

होटल ने 22 से 29 जून के बीच उनके ठहरने के दौरान अपने रेस्तरां, बैंक्वेट एवं अन्य सुविधाओं को बंद कर रखा था. होटल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘ महाराष्ट्र के विधायक सामान्य अतिथि की तरह ठहरे. उन्होंने जाने से पहले बिल चुका दिया. कोई भी पैसा लंबित नहीं है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2022 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).