देश की खबरें | आठवीं कक्षा की छात्रा ने की कथित तौर पर आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में निजी स्कूल की आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अंबिकापुर, 19 फरवरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में निजी स्कूल की आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
इस महीने के प्रारंभ में शहर में इसी स्कूल की छठी कक्षा की एक अन्य छात्रा ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान से पुलिस ने रविवार रात को आठवीं कक्षा की छात्रा का शव बरामद किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस को छात्रा का शव मिलने की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए ले गयी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से कोई पत्र (सुसाइड नोट) नहीं मिला है। पुलिस को आशंका है कि बालिका ने फांसी लगाकर जान दी है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की छह तारीख को यहां मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में इस स्कूल की कक्षा छठी की एक छात्रा ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी।
छात्रा के कमरे से एक पत्र बरामद किया गया था जिसमें उसने शिक्षिका पर परेशान करने का आरोप लगाया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2024 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

