एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर कटरा इलाके में 8 साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी फरार

जिले के कटरा इलाके में आठ वर्षीय बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है जिसके बाद बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस ने बताया कि बच्ची को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है. गौतम ने बताया कि पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है. उन्होंने बताया कि बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन जब पड़ोसी के घर में गए तो आरोपी वहां से भाग गया.

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर कटरा इलाके में 8 साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी फरार
दुष्कर्म/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

शाहजहांपुर,12 जून: जिले के कटरा इलाके में आठ वर्षीय बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है जिसके बाद बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस ने बताया कि बच्ची को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अपर्णा गौतम ने शुक्रवार को बताया कि थाना कटरा अंतर्गत बाबूपुर नगला गांव में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची बृहस्पतिवार रात को अपने घर के बाहर खेल रही थी जब पड़ोस में रहने वाला युवक राम प्रेम उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और बच्ची से बलात्कार किया.

उन्होंने बताया कि बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन जब पड़ोसी के घर में गए तो आरोपी वहां से भाग गया. पुलिस ने देर रात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया तथा बच्ची को गंभीर हालत में शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां से उसे रात में ही बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: केरल हाई कोर्ट ने बलात्कार और हत्या के आरोपी की जमानत रद्द की, गिरफ्तारी का दिया आदेश

गौतम ने बताया कि पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2020 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).