एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: मथुरा में मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते कार में लॉक हो गया 8 साल का बच्चा, दम घुटने से हुई मौत

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक गांव में मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते आठ साल का एक बच्चा कार में जाकर बैठ गया, और कार लॉक हो जाने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और दम घुट जाने से उसकी मृत्यु हो गई. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

Uttar Pradesh: मथुरा में मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते कार में लॉक हो गया 8 साल का बच्चा, दम घुटने से हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

मथुरा, 18 जून: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक गांव में मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते आठ साल का एक बच्चा कार में जाकर बैठ गया, और कार लॉक हो जाने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और दम घुट जाने से उसकी मृत्यु हो गई. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस के अनुसार थाना रिफाइनरी के गांव बरारी का निवासी रिंकू अग्रवाल का बेटा कृष्णा उसका मोबाइल लेकर खेलने चला गया.

उन्होंने बताया कि बहुत देर हो जाने के बावजूद जब वह नहीं लौटा तो उसकी खोज होने लगी. उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों ने उसे आसपास के घरों में भी ढूंढा, परंतु वह न मिला. अधिकारी ने बताया कि दो घण्टे ढूंढने के बाद वह किसी को बाहर खड़ी कार में लेटा पाया. खोलकर देखा गया तो वह बेहोश था.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 53 और मौतें, 291 नये मरीज मिले

उन्होंने बताया कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि अन्य घटनाक्रमों में बाइक सवार दो बदमाशों ने बृहस्पतिवार को हथियारों के बल पर बलदेव थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर दो दंपतियों को लूट लिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2021 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).