देश की खबरें | वाहन से बरामद मादक पदार्थ को अपने पास रखने के आरोप में आठ पुलिसकर्मी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के चूरू जिले में एक वाहन से बरामद मादक पदार्थ को जब्त करने के बजाय अपने पास रखने के आरोप में एक पुलिस उप निरीक्षक सहित आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

जयपुर, 25 जून राजस्थान के चूरू जिले में एक वाहन से बरामद मादक पदार्थ को जब्त करने के बजाय अपने पास रखने के आरोप में एक पुलिस उप निरीक्षक सहित आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

आरोपी पुलिसकर्मियों ने रविवार रात को राजमार्ग पर गश्त ड्यूटी के दौरान एक वाहन से बरामद मादक पदार्थ (अफीम) को अपने पास रख लिया। उन्होंने वाहन और वाहन चालक के खिलाफ कोई कार्रवाही नहीं की।

यह भी पढ़े | मुंबई में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 1365 केस, 58 की हुई मौत: 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मामला चूरू पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में सोमवार देर रात आया जिसके बाद उन्होंने मामले में जांच के आदेश दिये और उसके बाद बुधवार को दोषी आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

चूरू पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि पुलिसकर्मियों को जांच रिपोर्ट में दोषी पाया गया इसलिये एक पुलिस उप निरीक्षक, दो हेडकांस्टेबल सहित आठ पुलिसकर्मियों को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ को रतनगढ थानाधिकारी को जब्त करने के लिये सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: आकाशीय बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की.

रतनगढ के वृत्ताधिकारी प्यारे लाल मीणा ने बताया कि यह 1.2 किलोग्राम अफीम थी जिसे वाहन से बरामद किया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों ने इसे बरामद करने में देरी की। वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें