पंजाब में नांदेड़ से लौटे आठ तीर्थयात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये , कुल मामले 330 हुए
एक अधिकारी ने बताया कि इसी बीच पटियाला की 63 वर्षीय एक महिला की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई जिसके बाद पंजाब में इस बीमारी से मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई।
चंडीगढ़, 27 अप्रैल महाराष्ट्र के नांदेड़ से लौटे सिख तीर्थयात्रियों में से आठ में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि सोमवार को हुई जिसके बाद उन्हें पृथक-वास में भेज दिया गया और महाराष्ट्र से पंजाब लाए गए सभी की जांच करने का निर्णय लिया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि इसी बीच पटियाला की 63 वर्षीय एक महिला की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई जिसके बाद पंजाब में इस बीमारी से मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई।
आठ तीर्थयात्रियों में संक्रमण का मामला सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 330 हो गए हैं।
एक चिकित्सीय बुलेटिन के अनुसार तीर्थयात्रियों में से पांच तरन तारन के हैं जबकि तीन कपूरथला के हैं।
बुलेटिन के अनुसार राज्य में 213 लोग अभी भी संक्रमित हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 12:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

