देश की खबरें | तमिलनाडु के शिवकाशी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट की घटना में आठ लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के शिवकाशी स्थित एक पटाखा निर्माण इकाई में मंगलवार सुबह हुए धमाके में दो महिलाओं सहित कम से कम आठ श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विरुधुनगर (तमिलनाडु), एक जुलाई तमिलनाडु के शिवकाशी स्थित एक पटाखा निर्माण इकाई में मंगलवार सुबह हुए धमाके में दो महिलाओं सहित कम से कम आठ श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है।
पुलिस ने बताया कि धमाके के बाद फैक्टरी में भीषण आग लग गई और कई लोग घायल हो गए। पटाखों के फटने से उठता धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था।
पुलिस तथा अग्निशमन एवं बचाव सेवा के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
यह घटना शिवकाशी के पास स्थित चिन्नाकामनपट्टी गांव में एक निजी पटाखा निर्माण इकाई में सुबह साढ़े आठ बजे हुई। राजस्व अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
मृतकों की पहचान आर. महालिंगम, सी. चेल्लापांडियन, के. लक्ष्मी, आर. राममूर्ति, आर. पुन्यमूर्ति, के. रामजयं, एम. नागापंडी और जी. वैरामणि के रूप में हुई है।
पांच घायलों का इलाज शिवकाशी और मदुरै के सरकारी अस्पतालों में हो रहा है।
मुख्यमंत्री स्टालिन ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, स्टालिन ने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये तथा मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। यह जानकारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

