एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: अलीगढ़ में नकली शराब पीने से आठ लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर

अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) दीपक कुमार ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि आज सुबह लोढ़ा थाना पुलिस को सूचना मिली कि अलीगढ़-टप्पल हाइवे पर यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर करसिया गांव में एक ठेके से देसी शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई है जिनकी पहचान ट्रक चालकों के रूप में की गई.

Uttar Pradesh: अलीगढ़ में नकली शराब पीने से आठ लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर
शराब (Photo Credits: Pixabay)

अलीगढ़, 28 मई: अलीगढ़ में एक अनुबंधित दुकान से खरीदी गई कथित नकली शराब पीने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी.

अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) दीपक कुमार ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि आज सुबह लोढ़ा थाना पुलिस को सूचना मिली कि अलीगढ़-टप्पल हाइवे पर यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर करसिया गांव में एक ठेके से देसी शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई है जिनकी पहचान ट्रक चालकों के रूप में की गई.

उन्होंने बताया कि दोनों चालक अलीगढ-टप्‍प्‍पल स्‍टेट हाइवे पर स्थित एक गैस डिपो में काम के सिलसिले में आये थे. जब तक पुलिस और जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तब तक सूचना मिली कि करसिया और आसपास के कुछ अन्य गांवों के छह अन्य लोगों ने भी शराब की चपेट में आकर दम तोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों को इलाके में भेजा गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें- UP: अलीगढ़ में पोते ने अपने ही दादी को दी दर्दनाक मौत की सजा, सिर्फ इसलिए दबा दिया गला

आबकारी विभाग के उपायुक्त डी शर्मा ने बताया कि गंभीर हालत में पांच ग्रामीणों को दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्‍हें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि संबंधित शराब की दुकान को सील कर दिया गया है और परीक्षण के लिए नमूने एकत्र किये गये हैं.

स्‍थानीय निवासियों के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम कुछ ग्रामीणों के बीमार होने की जानकारी मिली. ग्रामीणों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि आसपास के गांवों के कई लोगों ने भी शराब का सेवन किया था और उनके बारे में जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2021 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).