एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शराबबंदी वाले राज्य बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में बृहस्पतिवार को संदिग्ध जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य बीमार हैं।

देश की खबरें | बिहार में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की

बेतिया (बिहार), चार नवंबर शराबबंदी वाले राज्य बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में बृहस्पतिवार को संदिग्ध जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य बीमार हैं।

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सभी पीड़ित टेलुआ गांव के हैं और उन्होंने बुधवार शाम को चमरटोली इलाके में शराब पी थी। लेकिन, पुलिस ने इसकी अबतक पुष्टि नहीं की है।

हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आठ मृतकों की पहचान की जा चुकी है।

पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ यह अप्राकृतिक मौत का मामला है और प्राथमिक जांच के बाद ही इसकी और जानकारी उपलब्ध हो सकती है।’’

उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गांव में मौजूद हैं।

एक ग्रामीण ने पहचान गुप्त रखते हुए बताया, ‘‘ शराब पीने के बाद कुछ लोगों ने बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उनमें से आठ लोगों की मौत आज सुबह हो गई। अन्य लोगों का विभिन्न स्थानीय अस्पतालों में उपचार चल रहा है।’’

उल्लेखनीय है कि इसी तरह की घटना पिछले महीने मुजफ्फरपुर हुई थी जिसमें आठ लोगों की मौत हुई थी।

राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने पांच अप्रैल 2016 में शराब के उत्पादन, व्यापार, भंडारण, परिवहन,विपणन और सेवन पर रोक लगा दी थी।

कुमार ने कहा था, ‘‘शराब पर रोक समाज के हित में लगायी गयी है।’’

धीरज माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2021 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).