एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : प्रतापगढ़ में धर्मांतरण के मामले में आठ लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में धर्मांतरण के एक मामले में रविवार को एक महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र : प्रतापगढ़ में धर्मांतरण के मामले में आठ लोग गिरफ्तार

प्रतापगढ़, 20 जुलाई उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में धर्मांतरण के एक मामले में रविवार को एक महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) संजय राय के अनुसार, एक गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने जेठवारा थाना क्षेत्र के काछा दुबे का पुरवा गांव में छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को धार्मिक पोस्टर, लकड़ी का एक ‘क्रॉस’, धार्मिक साहित्य और ईसा मसीह की तस्वीरें बरामद हुईं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई उन आरोपों के बाद की कि आरोपी लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन देकर धर्मांतरण में संलिप्त थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान दूधनाथ निवासी रामचन्द्र वर्मा, गेहरी के राजेंद्र वर्मा, राम सनेही सरोज, अशोक सरोज और सुरेंद्र उर्फ कल्लू सरोज (सभी भग्गूपुरवा निवासी), संसारीपुर के मुकेश कुमार सरोज और सुनील सरोज के रूप में हुई।

अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान उजागर नहीं की गई है।

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 3/5(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 01:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).