देश की खबरें | पहलगाम हमले को लेकर सोशल मीडिया पर 'भड़काऊ' पोस्ट करने के आरोप में असम में आठ लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले के बाद कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक रुख अपनाने के लिए एक विपक्षी विधायक समेत कम से कम आठ लोगों को असम में गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गुवाहाटी (असम), 25 अप्रैल जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले के बाद कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक रुख अपनाने के लिए एक विपक्षी विधायक समेत कम से कम आठ लोगों को असम में गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आठ में से छह लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया जबकि विधायक समेत दो को एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था।

शर्मा ने कहा कि असम पुलिस पाकिस्तान के पक्ष में टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चला रही है और आने वाले समय में और गिरफ्तारियां होने की आशंका है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘असम ऐसे किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेगा जो पहलगाम में हुए जघन्य हमले के संबंध में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान का समर्थन और बचाव करता है।’’

नाम साझा करते हुए शर्मा ने कहा कि पुलिस ने आठ व्यक्तियों को सोशल मीडिया पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान के हितों को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों में से दो कछार जिले के सिलचर से तथा एक-एक हैलाकांडी, मोरीगांव, नगांव, शिवसागर, बारपेटा और विश्वनाथ से हैं।

बृहस्पतिवार को दो लोगों ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) विधायक अमीनुल इस्लाम और सिलचर में असम विश्वविद्यालय के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया था।

पहलगाम आतंकवादी हमले के संबंध में सोशल मीडिया पर भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से उकसाने वाली सामग्री साझा करने के आरोप में सिलचर पुलिस ने असम विश्वविद्यालय के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘वह फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उसे उचित समय पर अदालत में पेश किया जाएगा। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की असम विश्वविद्यालय इकाई द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद छात्र को गिरफ्तार किया गया।

एबीवीपी सूत्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय में ‘कंप्यूटर साइंस’ की पढ़ाई कर रहे छात्र ने बुधवार को फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें पहलगाम आतंकवादी हमले का विरोध करने पर एबीवीपी सदस्यों समेत कुछ व्यक्तियों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक का इस्तेमाल किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट