Ahmedabad COVID Hospital Fire: अहमदाबाद में कोविड-19 अस्पताल में आग लगने से आठ मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अहमदाबाद में कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए चिह्नित एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से बृहस्पतिवार को आठ मरीजों की मौत हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

अहमदाबाद (गुजरात) छह अगस्त अहमदाबाद में कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए चिह्नित एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से बृहस्पतिवार को आठ मरीजों की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद में नवरंगपुर इलाके के श्रेय अस्पताल में बृहस्पतिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे आग लगी। हादसे में आईसीयू वार्ड में भर्ती पांच पुरुष और तीन महिलाओं की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Gujarat Hospital Fire Update: गुजरात के अहमदाबाद स्थित कोराना अस्पताल में लगी भीषण आग, 8 मरीजों की मौत.

उन्होंने बताया कि अस्पताल में कोविड-19 के करीब 40 अन्य मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें शहर के एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अहमदाबाद दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा,‘‘ आग लगने की वजह से श्रेय अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कोरोना वायरस के आठ मरीजों की मौत हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है।’’

यह भी पढ़े | अहमदाबाद: श्रेय अस्पताल में आग लगने से 8 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर जताया दुख: 6 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

अधिकारी ने बताया कि गुजरात में कोविड-19 के 1,073 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बुधवार को 66,777 हो गए। वहीं वायरस से मरने वालों की संख्या 2,557 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, एडेन मार्कराम ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का लक्ष्य, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Score Update: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\