एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के आठ नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के आठ नए मामले सामने सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 5,131 हो गई।

देश की खबरें | अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के आठ नए मामले

पोर्ट ब्लेयर, आठ अप्रैल अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के आठ नए मामले सामने सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 5,131 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि नए मरीजों में से छह ने हाल ही में यात्रा की थी और दो लोग संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के दौरान संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में वायरस से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 62 बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 10 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,020 हो गई।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 49 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में कुल 12,778 स्वास्थ्य कर्मियों तथा अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं। वहीं, 45 साल से अधिक उम्र के 11,100 लोगों को टीके लग चुके हैं।

कोलकाता या चेन्नई से द्वीपसमूह में विमानों या जहाजों के जरिए पहुंचने वाले लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है।

अधिकारी ने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति कुल मिलाकर नियंत्रण में है।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह प्रशासन ने अभी तक कुल 3,30,481 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। नमूनों में संक्रमण का पता चलने की दर यहां 1.55 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2021 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).