एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक इनामी नक्सली समेत आठ नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी नक्सली समेत आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर उनके पास से विस्फोटक बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक इनामी नक्सली समेत आठ नक्सली गिरफ्तार

सुकमा, 14 सितंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी नक्सली समेत आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर उनके पास से विस्फोटक बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को जगरगुंडा थाना क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), जिला बल, बस्तर फाइटर और जिला रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम को गश्त के लिए रवाना किया गया था। यह संयुक्त टीम जब बैनपल्ली गांव के करीब पहुंची तब कुछ संदिग्ध व्यक्ति वहां से भागने लगे। बाद में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में मिलिशिया कमांडर मुचाकी पाला (33) भी शामिल है। पाला के सिर पर एक लाख रुपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। नक्सलियों ने पूछताछ में बताया कि वह नक्सली नेताओं के कहने पर सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए विस्फोट लगाने की कोशिश कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2024 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).