एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तराखंड के चारधामों में आठ लाख श्रद्धालु पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अब तक देश-विदेश के करीब आठ लाख श्रद्धालु उत्तराखंड के चार धामों, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री दर्शन कर चुके हैं, जबकि लाखों अन्य दर्शन हेतु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

देश की खबरें | उत्तराखंड के चारधामों में आठ लाख श्रद्धालु पहुंचे

देहरादून, 21 मई अब तक देश-विदेश के करीब आठ लाख श्रद्धालु उत्तराखंड के चार धामों, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री दर्शन कर चुके हैं, जबकि लाखों अन्य दर्शन हेतु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि मई माह तक के लिए पंजीकरण के स्लॉट पूरे हो गये हैं। 22 मई से श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट भी खुल रहे हैं। सभी तीर्थों में व्यवस्थायें बनी रहें, इसके लिए सरकार ने तीर्थयात्रियों की संख्या निर्धारित कर दी है।

बदरीनाथ दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिदिन 16000, केदारनाथ के लिए 13000, गंगोत्री के लिए 8000, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब के लिए 5000-5000 तय की गयी है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी तीर्थयात्री सकुशल तीर्थयात्रा करें, यह उनकी पहली प्राथमिकता है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया कि शुक्रवार रात तक चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 7,75,842 रही, जो शनिवार तक आठ लाख से अधिक हो जाएगी।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2022 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).