एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | नेपाल में हुए हादसे में आठ लोगों की मौत, पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी नेपाल में एक नवविवाहित दम्पत्ति और उनके विवाह समारोह में शामिल हुए कुछ लोगों को ले जा रहे एक यात्री वाहन के शनिवार को एक पहाड़ी रास्ते पर फिसल जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

विदेश की खबरें | नेपाल में हुए हादसे में आठ लोगों की मौत, पांच घायल

काठमांडू, पांच फरवरी पश्चिमी नेपाल में एक नवविवाहित दम्पत्ति और उनके विवाह समारोह में शामिल हुए कुछ लोगों को ले जा रहे एक यात्री वाहन के शनिवार को एक पहाड़ी रास्ते पर फिसल जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

यह हादसा देश के प्युथन जिले में उस समय हुआ, जब नौबहिनी ग्रामीण नगरपालिका के लुंग से नवविवाहित दंपत्ति और उनकी शादी में शामिल हुए लोगों को गौमुखी ग्रामीण नगरपालिका में लिबांग लेकर जा रही जीप फिसल कर सड़क से 150 मीटर नीचे गिर गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘इस हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।’’

छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो अन्य ने एक स्थानीय अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हादसे में दूल्हा और दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए।’’

पश्चिमी नेपाल में सर्दियों में घने कोहरे और सड़कों पर फिसलन के कारण इस प्रकार के हादसे होना आम बात है। पश्चिमी नेपाल में पिछले साल नवंबर में एक बस के सड़क से फिसल जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 20 लोग घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2022 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).