एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुरुग्राम में आठ अवैध बांग्लादेशी प्रवासी हिरासत में लिये गए, निर्वासित किए जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए चलाये जा रहे एक अभियान के तहत आठ बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है और उन्हें उनके देश वापस भेजा जाएगा। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

देश की खबरें | गुरुग्राम में आठ अवैध बांग्लादेशी प्रवासी हिरासत में लिये गए, निर्वासित किए जाएंगे

गुरुग्राम, 25 जुलाई अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए चलाये जा रहे एक अभियान के तहत आठ बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है और उन्हें उनके देश वापस भेजा जाएगा। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

पुलिस ने बताया कि इन लोगों के पास से कुछ भारतीय और बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद किए गए हैं।

अवैध प्रवासियों की पहचान करने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत, पुलिस घरेलू कामगारों, रेहड़ी-पटरी वालों, किरायेदारों और झुग्गी-झोपड़ियों व निर्माण स्थलों पर रहने वाले लोगों की पहचान की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे आठ बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की गई है और उन्हें विदेशी अधिनियम, 1946 के तहत हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि बांग्लादेशी पहचान पत्रों के अलावा, उनके पास से कुछ भारतीय दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने गुरुग्राम के स्थानीय पते दिखाकर आधार कार्ड और अन्य भारतीय दस्तावेज हासिल किये। पुलिस के अनुसार, अधिकतर ने अपने किराये के घरों के पते इस्तेमाल किये।

पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम में मकान मालिकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने किरायेदारों को मकान किराये पर देने से पहले उनका पुलिस सत्यापन पूरा करें।

पुलिस के अनुसार, कई अवैध प्रवासी अब भूमिगत हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, वैध दस्तावेज नहीं होने के चलते, वे ग्रामीण इलाकों या दूसरे शहरों की ओर रुख कर रहे हैं।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले एक हफ्ते से जारी इस अभियान के तहत 250 से अधिक संदिग्ध अवैध प्रवासियों को ‘होल्डिंग एरिया’ में भेजा गया है, जहां उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).