देश की खबरें | बुलेट ट्रेन मार्ग पर पुलों के निर्माण के लिए आठ कंपनियों ने निविदा में लिया हिस्सा : एनएचएसआरसीएल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) कॉरिडोर के तहत वडोदरा और अहमदाबाद के बीच स्टील के 28 पुलों को बनाने के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड और लार्सन एंड टूब्रो-आईएचआई इंफ्रास्ट्रक्चर समेत आठ कंपनियों ने रूचि जाहिर की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 सितंबर मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) कॉरिडोर के तहत वडोदरा और अहमदाबाद के बीच स्टील के 28 पुलों को बनाने के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड और लार्सन एंड टूब्रो-आईएचआई इंफ्रास्ट्रक्चर समेत आठ कंपनियों ने रूचि जाहिर की है।

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए दो पैकजों के संबंध में शुक्रवार को तकनीकी बोलियों की शुरुआत की।

यह भी पढ़े | Man Kills Wife in Delhi: पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी पति ने की आत्महत्या की कोशिश.

एनएचएसआरसीएल ने एक बयान में कहा कि निविदा के एक पैकेज में रेलवे लाइनों, नदियों, राजमार्गों, सड़क और अन्य संरचनाओं पर स्टील के 28 पुलों को तैयार किया जाना है।

दूसरा पैकेज गुजरात में वडोदरा और अहमदाबाद के बीच 88 किलोमीटर के खंड के डिजाइन और निर्माण से जुड़ा है। इसके तहत आणंद-नाडियाड में ‘एलिवेटेड हाई स्पीड रेलवे स्टेशन’ (एचआरएस) और पांच पुल तथा 25 क्रॉसिंग का भी निर्माण किया जाना है ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव के ऐलान के साथ सीएम नीतीश कुमार ने की लोकलुभावन वादों की बौछार, बोले- लड़कियों को 12वीं पास करने पर 25 हजार और ग्रेजुएशन करने पर मिलेंगे 50 हजार रुपये.

टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, एफकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड समेत आठ कंपनियों ने 28 पुलों को तैयार करने की निविदा में भागीदारी की है।

लार्सन एंड टूब्रो-आईएचआई इंफ्रास्ट्रक्चर सिस्टम कंसोर्टियम को छोड़कर इसमें शामिल सभी भारतीय कंपनी हैं। लार्सन एंड टूब्रो-आईएचआई इंफ्रास्ट्रक्चर सिस्टम कंसोर्टियम भारतीय और जापानी कंपनियों का समूह है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\