एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | युवती की पीट-पीटकर हत्या के मामले में आठ आरोपी हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में पुलिस ने समीना नामक 22 वर्षीय युवती की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया है।

देश की खबरें | युवती की पीट-पीटकर हत्या के मामले में आठ आरोपी हिरासत में

गाजियाबाद (उप्र), 21 जून गाजियाबाद जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में पुलिस ने समीना नामक 22 वर्षीय युवती की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया है।

वेव सिटी के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रवि प्रकाश सिंह ने बुधवार को बताया कि मामले की प्राथमिकी मृत युवती की बहन सानिया ने दर्ज करायी है।

प्राथमिकी में कहा गया है कि 19 जून को समीना अपने दूर के रिश्तेदारों के साथ एक पारिवारिक समारोह में शामिल हुई थी।

एसीपी ने बताया कि ऐसा आरोप है कि इन रिश्तेदारों ने समीना पर जेवर चोरी करने का शक जताया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। अधिकारी के मुताबिक, उन्होंने समीना की बहन सानिया और उनके वाहन चालक राजबीर को भी पीटा।

शिकायतकर्ता सानिया ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन का शव घर की छत पर छिपाया गया था जिसे पुलिस ने आज बरामद कर लिया।

सिंह ने कहा, "शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट का अभी इंतजार है। हमने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है और आठ आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2023 12:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).