देश की खबरें | युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंसे कर्नाटक के लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास जारी: सिद्धरमैया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को आश्वासन दिया कि विदेश में युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंस गए राज्य के लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रयास जारी हैं।
बेंगलुरु, 17 जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को आश्वासन दिया कि विदेश में युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंस गए राज्य के लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रयास जारी हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार हालात पर करीब से नजर रख रही है और प्रभावित लोगों से संपर्क में है।
सिद्धरमैया ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंसे कन्नड़ लोगों से बात की है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वहां हवाई अड्डे फिलहाल बंद हैं, लेकिन लोगों की उचित देखभाल की जा रही है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है और स्थिति में सुधार होते ही फंसे हुए लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक व्यवस्था करेगी।
सिद्धरमैया ने प्रभावित लोगों के परिवारों को आश्वासन देते हुए कहा, ‘‘कल या परसों हवाई अड्डे के फिर से खुलने की संभावना है। ऐसा होते ही हम उन्हें जल्द से जल्द वापस लाने की कोशिश करेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2025 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

